विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दून मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में चापड़ लेकर घुसे युवक, बोले - 'आज कोई नहीं बचेगा'

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:06 AM (GMT+05:30)

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में चापड़ लेकर घुसे युवकों ने हंगामा किया और डॉक्टरों को जान से ...और पढ़ें

HighLights

  1. चापड़ लेकर दून मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में घुसे युवकों का हंगामा

  2. युवकों ने डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी, भय का माहौल

  3. पुलिस के देर से पहुंचने से अस्पताल सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार तड़के चापड़ लेकर घुसे युवकों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी।

सुबह चार बजकर 50 मिनट पर हुई घटना से इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस करीब 45 मिनट बाद पहुंची। वहीं, अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

आज कोई नहीं बचेगा

जानकारी के अनुसार, बाहर दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद एक पक्ष के व्यक्ति को निशाना बनाने के इरादे से दूसरे पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। इस बीच स्कूटी से पहुंचे एक युवक के दोनों हाथों में चापड़ थे। वह चापड़ आपस घिसते हुए इमरजेंसी में घुसा और डॉक्टरों के बारे में पूछते हुए धमकाने लगा। उसने कहा कि आज कोई नहीं बचेगा।

वीडियो बना रहे व्यक्ति को भी काटकर वहीं रख देने की धमकी दी। इस दौरान गाली-गलौज और अभद्रता से डॉक्टरों व कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया।

डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल प्रशासन पहले ही एसएसपी को पत्र लिखकर पुलिस चौकी में चार पुलिसकर्मियों की तैनाती का अनुरोध कर चुका है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनम्र मित्तल मौके पर पहुंचे और कहा कि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।