विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून डिफेंस ऐकेडमी ने जीएसआर क्रिकेट ऐकेडमी को चार विकेट से हराया

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 10 May 2019 12:15 PM (IST)

उत्तराखंड अंडर-19 डायमंड क्रिकेट कप में दून डिफेंस ऐकेडमी ने जीएसआर क्रिकेट ऐकेडमी को चार विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

दून डिफेंस ऐकेडमी ने जीएसआर क्रिकेट ऐकेडमी को चार विकेट से हराया
दून डिफेंस ऐकेडमी ने जीएसआर क्रिकेट ऐकेडमी को चार विकेट से हराया

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड अंडर-19 डायमंड क्रिकेट कप में दून डिफेंस ऐकेडमी ने जीएसआर क्रिकेट ऐकेडमी को चार विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

कुआंवाला स्थित दून क्रिकेट ग्राउंड पर जीएसआर क्रिकेट ऐकेडमी और दून डिफेंस क्रिकेट ऐकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। जीएसआर क्रिकेट ऐकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 

मध्यक्रम में गोविंद मेहता 88 व सुशांत रावत 52 की बदौलत टीम ने 43.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 190 रन बनाए। दून डिफेंस ऐकेडमी के लिए जतिन मौर्य ने पांच व यश शुक्ला ने दो विकेट झटके। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून डिफेंस ऐकेडमी की टीम ने सधी बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में ही चार विकेट से मुकाबले को जीत लिया। टीम के लिए सिद्धार्थ चौहान ने 68, अमन कोठारी ने 34 व यश शुक्ला ने 22 रन बनाए। जीएसआर के लिए अमरिंदर सिंह ने तीन विकेट चटकाए।

सेंट थॉमस व न्यू दून ब्लॉसम फाइनल में

24वीं गार्डनर प्रीमियर लीग इंटर स्कूल इंडोर क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट थॉमस कॉलेज और न्यू दून ब्लॉसम ने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। सेंट थॉमस कॉलेज में चल रहे टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। 

पहला मुकाबला सेंट थॉमस कॉलेज और सेंट ज्यूड्स के बीच खेला गया। जिसमें सेंट थॉमस कॉलेज ने 37 रनों से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। न्यू दून ब्लॉसम और एन मैरी स्कूल के बीच खेल गए दूसरे मुकाबले में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने 20 रन से जीतकर खिताबी दौड़ में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें: ऑल इंडिया टी-20 चैंपियन ट्रॉफी में तनुष और हिमालयन ऐकेडमी ने जीते मुकाबले

यह भी पढ़ें: दून डिफेंस ऐकेडमी ने जीता अंडर-19 का उद्घाटन मुकाबला

यह भी पढ़ें: पेयजल निगम ने जीता सचिवालय टी-20 क्रिकेट का खिताब

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप