विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2022 Timings & Shubh Muhurat : आज देश भर में दीपावली का उल्‍लास, जानें शुभ मुहूर्त, टाइमिंग व पूजन विधि

By Nirmala BohraEdited By:
Updated: Mon, 24 Oct 2022 09:14 AM (IST)

Diwali 2022 Timings Shubh Muhurat धार्मिक मान्यतानुसार दीपावली के पर्व पर मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पधारकर धन धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती है। आचार्य डा. सुशांत राज के अनुसार पूजा का शुभ मूहुर्त शाम छह बजकर 53 मिनट से रात आठ बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

Diwali 2022 Timings & Shubh Muhurat: मूहुर्त शाम छह बजकर 53 मिनट से रात आठ बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
Diwali 2022 Timings & Shubh Muhurat: मूहुर्त शाम छह बजकर 53 मिनट से रात आठ बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

टीम जागरण, देहरादून : Diwali 2022 Timings & Shubh Muhurat: दीपावली आज उल्लास के साथ देश भर में मनाई जा रही है। रंग विरंगी लाइट व फूलों से घर, मंदिर और प्रतिष्ठान खूब सज रहे हैं। आज लोग गणेश व लक्ष्मी की पूजा कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना करेंगे।

आचार्य डा. सुशांत राज के अनुसार धार्मिक मान्यतानुसार दीपावली के पर्व पर मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पधारकर धन धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती है। वहीं पौराणिक मान्यता के अनुसार दीपावली के दिन भगवान श्रीराम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने की खुशी में अयोध्या को दीयों की रोशनी से सजा दिया था।

कब है दीपावली पूजा का शुभ मूहुर्त

  • आचार्य डा. सुशांत राज के अनुसार पूजा का शुभ मूहुर्त शाम छह बजकर 53 मिनट से रात आठ बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
  • सोमवार शाम पांच बजकर 28 मिनट से मंगलवार शाम चार बजकर 19 मिनट तक अमावस्या तिथि रहेगी।
  • मंगलवार को शाम में यानी प्रदोषकाल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो रही है ऐसे में दीपावली सोमवार को मनाई जा रही है।
  • लक्ष्मी पूजन का मूहुर्त शाम छह बजकर 53 मिनट से रात आठ बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें - Diwali 2022: उत्‍तराखंड में कहीं मुख्‍य दिवाली के 11 दिन तो कहीं एक माह बाद मनाते हैं दीपावली, पीछे रोचक कहानी

ऐसे करें लक्ष्मी पूजन

  • लक्ष्मी व गणेश प्रतिमा के सामने कलश लेकर तिलक लगाकर पूजा शुरू करें।
  • हाथों में फूल और चावल लेकर मां लक्ष्मी व भगवान गणेश का ध्यान करें और चढ़ा दें।
  • अब दोनों प्रतिमा को चौकी से उठाकर एक थाली में रखें और दूध, दही, शहद, तुलसी व गंगाजल का मिश्रण में स्नान कराएं।
  • इसके बाद स्वच्छ जल से स्नान कराकर वापस चौकी पर रखें।
  • प्रतिमाओं को तिलक लगाएं और बताशे, मिष्ठान, आभूषण, धन रखें।
  • परिवार के सभी सदस्य मिलकर गणेश व लक्ष्मी की कथा सुने और आरती उतारें।

मुख्यमंत्री ने सैनिकों व उनके स्वजन संग मनाया दीपावली पर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों व उनके स्वजन संग दीपावली पर्व मनाया। गढ़ी कैंट में आठ गढ़वाल राइफल्स की ओर से आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सैनिको और उनके स्वजन से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें - Diwali 2022 : उत्‍तराखंड के इस इलाके में एक माह बाद मनाई जाती है दिवाली, पटाखे छोड़ लोग जलाते हैं मशाल

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैनिकों की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टाल का भी निरीक्षण किया और उनका उत्साहवर्धन किया। आठ गढ़वाल राइफल्स की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आठ गढ़वाल राइफल्स के सैनिक,भूतपूर्व सैनिक और उनके स्वजन उपस्थित थे।

वहीं जिलाधिकारी सोनिका ने देहरादूनवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने अनुरोध किया कि दीपों के इस त्योहार को उत्साह पूर्वक मनाएं व कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो। साथ ही अपने जश्न से अन्य को परेशानी न हो इसका ध्यान रखें। उन्होंने पर्यावरण का भी ध्यान रखने का अनुरोध किया है।