देवभूमि के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, 'ऑपरेशन कालनेमी' से होगा सनातन विरोधियों का हिसाब: CM धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार सख्त धर्मांतरण, दंगारोधी कान ...और पढ़ें
-1771805336387_m.webp)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बालावाला देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया
HighLights
देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी।
'ऑपरेशन कालनेमी' से सनातन विरोधियों पर होगी सख्त कार्रवाई।
समान नागरिक संहिता, मदरसा बोर्ड समाप्ति जैसे कदम उठाए गए।
जागरण संवाददाता, देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून और ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के माध्यम से सनातन धर्म को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर सभी को समान अधिकार देने, मदरसा बोर्ड को समाप्त कर समान शिक्षा व्यवस्था की नींव रखने तथा राज्य में ‘हिन्दू स्टडी सेंटर’ की स्थापना जैसे कदम इसी दिशा में उठाए गए हैं। दून के बालावाला में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में उन्होंने यह बातें कहीं।