Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में भारी बारिश के कारण चार ग्रामीण मार्ग बंद, नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:40 AM (GMT+05:30)

    देहरादून में सोमवार को हुई बारिश से चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए, हालांकि राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर आवागमन सामान्य रहा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। जिले में सोमवार को मौसम ने करवट ली और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक 116 मिलीमीटर वर्षा कालसी में दर्ज की गई। विकासनगर में 68.5, डोईवाला में 49 और मसूरी में 12 मिलीमीटर वर्षा दर्ज है।

    बारिश के कारण जिले में चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए। इनमें निर्माण खंड लोनिवि देहरादून के अंतर्गत लांघा-मटौली मोटर मार्ग के किमी सात में बंद मार्ग को खोलने की संभावना सुबह 11:30 बजे तक बताई गई है। अन्य प्रभावित मार्गों को भी संबंधित विभागों की ओर से खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

    रिपोर्ट के अनुसार जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और मुख्य जिला मार्गों पर आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। रिपोर्ट में जिले में बंद मार्गों की कुल संख्या चार बताई गई है। वहीं 15 जून से अब तक बंद रहे मार्गों में से 554 को खोल दिया गया है और वर्तमान में चार मार्ग बंद हैं।

    नदियों का जलस्तर चेतावनी सीमा से नीचे

    बारिश के बावजूद जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर फिलहाल चेतावनी स्तर से नीचे है। गंगा नदी का वर्तमान जलस्तर 338.9 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी स्तर 339.50 मीटर है। यमुना नदी का जलस्तर 454.61 मीटर और टौंस नदी का 644.45 मीटर दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    जलभराव, पेड़ गिरने और पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गई हैं। 15 जून से अब तक पेड़ गिरने से संबंधित 37 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। पेयजल आपूर्ति से संबंधित 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 का निस्तारण हो चुका है।

    जलभराव से संबंधित 49 शिकायतें दर्ज हुईं और उनका भी निस्तारण किया गया है। नगर निगम क्षेत्र के तीन संवेदनशील स्थलों- सुखदेवपुरा, सपेरा बस्ती और मोती बस्ती—पर नगर निगम की स्वास्थ्य टीम लगातार निगरानी रख रही है। रिपोर्ट में फिलहाल किसी बड़े पशुहानि या अन्य गंभीर घटना की सूचना नहीं दी गई है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-नैनीताल समेत 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD की चेतावनी जारी