देहरादून में घरेलू गैस के नए कनेक्शन बंद, उपभोक्ता परेशान
देहरादून में तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के नए कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी है, जिससे उपभोक्ता असमंजस ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। घरेलू रसोई गैस का नया कनेक्शन लेने की उम्मीद लगाए बैठे उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही।
तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के नए कनेक्शनों पर रोक लगा रखी है। हालांकि पहले से जारी कनेक्शन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कराने की सुविधा चालू है । गैस एजेंसियों पर आवश्यक दस्तावेज जमा कर उपभोक्ता आसानी से अपने कनेक्शन सुविधानुसार ट्रांसफर करा सकते हैं।
दरअसल, घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तेल कंपनियों के लंबे समय से नए कनेक्शनों पर रोक से उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसे में आपूर्ति कार्यालय में आये दिन उपभोक्ताओं की आवाजाही बनी हुई है। उधर, घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदनों की संख्या भी 1932 के पार पहुंच गई है।
70 एजेंसियों पर ट्रांसफर की सुविधा चालू
जिन उपभोक्ताओं को अपना मौजूदा घरेलू गैस कनेक्शन दूसरे पते पर ट्रांसफर कराना है, उनके लिए सुविधा जारी है। जिला आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि राज्य के किसी भी जिले का उपभोक्ता अपना घरेलू गैस कनेक्शन किसी भी एजेंसी पर ट्रांसफर करा सकता है।
इसके लिए उपभोक्ताओं को पहले अपनी संबंधित एजेंसी पर गैस पासबुक (सब्सक्रिप्शन वाउचर), रेगुलेटर और सिलेंडर एजेंसी में जमा करने होंगे।
इसके बाद सब्सक्रिप्शन वाउचर के साथ उपभोक्ताओं को अपनी सुविधानुसार दूसरी एजेंसी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन और एजेंसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कनेक्शन ट्रांसफर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- बिना बताए बंद हो रहे LPG कनेक्शन: न सिलिंडर मिल रहा न PNG, रामपुर में हजारों उपभोक्ता परेशान
यह भी पढ़ें- त्योहारों पर बढ़ी चिंता, उत्तराखंड में 55 हजार उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन ब्लॉक
