विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैनीताल को तीन विकेट से हराकर देहरादून फाइनल में पहुंचा Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 06 Jul 2019 09:05 PM (IST)

अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में देहरादून ने नैनीताल को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

नैनीताल को तीन विकेट से हराकर देहरादून फाइनल में पहुंचा Dehradun News
नैनीताल को तीन विकेट से हराकर देहरादून फाइनल में पहुंचा Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में देहरादून ने नैनीताल को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से चल रहे अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल मुकाबला तनुष क्रिकेट ऐकेडमी में देहरादून और नैनीताल के बीच खेला गया। 

पहले खेलते हुए नैनीताल ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 215 रन बनाए। टीम के लिए रोहन जोशी ने सर्वाधिक नीरज रावत ने 19 व देवराज चौधरी ने 17 रन बनाए। देहरादून के लिए अनमोल गर्ग ने तीन व अशर खान ने दो विकेट चटकाए। 

पहली पारी के बाद बारिश की दस्तक से देहरादून की टीम को 20 ओवर में 145 रन बनाने का लक्ष्य मिला। देहरादून टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। टीम ने वंशज चौहान की नाबाद 82 रनों की पारी के चलते 19.4 ओवर में ही 145 रन बनाकर मुकाबले को तीन विकेट से जीत लिया। नैनीताल के लिए अमित बिष्ट ने दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ियों को टीए-डीए के साथ मिलेगी खेल किट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड क्रिकेट की मान्यता में देरी से खिलाड़ियों को हो रहा ये नुकसान

यह भी पढ़ें: राव ऐकेडमी ने साईग्रेस ऐकेडमी को सात विकेट से हराकर जीता डायमंड कप Dehradun News