देहरादून में एप डाउनलोड करवाकर खाते से उड़ाए 2.98 लाख रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
देहरादून में साइबर ठगों ने दो अलग-अलग मामलों में लोगों को निशाना बनाते हुए करीब 4.13 लाख रुपये की ठगी की। एक मामले में डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के नाम पर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
देहरादून में साइबर ठगों ने 4.13 लाख रुपये ठगे।
डॉक्टर अपॉइंटमेंट और गिफ्ट कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी।
पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, देहरादून। ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाकर करीब 4.13 लाख रुपये की रकम हड़प ली। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले मामले में डॉक्टर की अपाइंटमेंट के नाम पर ठगी हुई।
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की रहने वाली ममता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जुलाई को उनके पति ने देहरादून में डा. रवि लाल का फोन नंबर गूगल पर खोजा था। सर्च के दौरान मिले एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने डॉक्टर की आनलाइन बुकिंग के लिए अपाइंटमेंट लेने की बात कही।
इसके बाद उनके बेटे के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया गया और एप डाउनलोड करने को कहा गया।
ठगों ने टोकन मनी के रूप में 10 रुपये भेजने को कहा। भुगतान असफल होने के बाद भी परिवार ने बातचीत बंद कर दी।
05 अगस्त को बैंक खाते से रकम भेजने की जरूरत पड़ी तो पता चला कि खाते से 2,97,999 रुपये निकाले जा चुके हैं। पीड़ित ने 06 अगस्त को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
दूसरे मामले में गिफ्ट कार्ड का झांसा देकर ठगी की गई। तनाज बख्शी ने पुलिस को बताया कि 07 अगस्त को कुछ लोगों ने फोन कर उन्हें पांच हजार रुपये का गिफ्ट कार्ड जीतने की जानकारी दी। शिपिंग शुल्क के नाम पर पहले 899 रुपये और बाद में 1045 रुपये का भुगतान कराया गया।
खबरें और भी
इसके बाद गूगल पे में प्रोमो कोड डालने की प्रक्रिया बताकर उनके खाते से 90 हजार रुपये और 18 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।