विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जोनल क्रिकेट में देहरादून और दिल्ली छावनी का जीत से आगाज

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 10 Nov 2016 01:23 PM (IST)

आठवीं अखिल भारतीय रक्षा लेखा विभाग जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में देहरादून और दिल्ली की टीम ने जीत से आगाज किया।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: आठवीं अखिल भारतीय रक्षा लेखा विभाग जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (वायु सेना) देहरादून व रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सीमा सड़क) दिल्ली छावनी ने जीत से आगाज किया।
आरआइएमसी के मैदान में प्रतियोगिता के पहले मैच में रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (वायु सेना) ने रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (अनु. एवं वि.) को हराया। देहरादून के लिए शलभ श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 87 रन बनाए। दूसरे मैच में रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सीमा सड़क) दिल्ली छावनी ने वित्त एवं लेखा नियंत्रक (फैक्ट्री) को 37 रन से हराया।

पढ़ें: देहरादून में क्रॉस कंट्री दौड़ पर युवाओं ने दिखाया जोश
इससे पहले रक्षा लेख प्रधान नियंत्रक (वायु सेना) रजनीश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान कमांडेंट आरआइएमसी कर्नल विवेक शर्मा, रक्षा लेखा संयुक्त नियंत्रक बलराम कुमार, उप नियंत्रक आइजे मल्होत्रा आदि मौजूद थे।

पढ़ें: देहरादून में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सहसपुर ने जीती ट्रॉफी

पढ़ें: वेस्टइंडीज दौरे के लिए अल्मोड़ा की एकता टीम इंडिया में शामिल