देहरादून एयरपोर्ट पर एस्केलेटर के ऊपर गिरी फॉल सीलिंग, बड़ा हादसा टला
देहरादून एयरपोर्ट के अराइवल क्षेत्र में एस्केलेटर के ऊपर लगी फॉल सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। ...और पढ़ें

बड़ा हादसा टल गया। Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, डोईवाला (देहरादून ) । देहरादून एयरपोर्ट के अराइवल (आगमन) क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) के ऊपर लगी फॉल सीलिंग (कृत्रिम छत) का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, वहां कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
फॉल सीलिंग गिरने के बाद एहतियात के तौर पर उस स्थान पर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से एस्केलेटर को मैन्युअल तरीके से चलाया गया। इस दौरान यात्रियों की आवाजाही को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई।
सीलिंग गिरने के कारणों का पता नहीं
घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में क्षतिग्रस्त फॉल सीलिंग को हटाने और उसकी मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। हालांकि फॉल सीलिंग गिरने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि सीलिंग का कितना हिस्सा प्रभावित हुआ।
घटना के संबंध में एयरपोर्ट निदेशक से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके चलते घटना को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष नहीं मिल सका।
यह भी पढ़ें- देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन मौसम की मार: कम दृश्यता के चलते 4 उड़ानें दिल्ली डायवर्ट
यह भी पढ़ें- देहरादून एयरपोर्ट पर तेज हवाओं से उड़ानें प्रभावित, दिल्ली-अहमदाबाद की फ्लाइट्स डायवर्ट