Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में जंगल से भटककर गांव पहुंचा हिरण, आवारा कुत्तों ने ले ली जान

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:17 AM (GMT+05:30)

    राजाजी टाइगर रिजर्व से भटककर हरिपुरकलां गांव में आए एक हिरण को आवारा कुत्तों ने मार डाला। वन विभाग ने सूचना के बाद भी क्षेत्राधिकार के विवाद के चलते प ...और पढ़ें

    कुत्तों ने ली हिरण की जान।

    कुत्तों ने ली हिरण की जान।

    संवाद सूत्र, रायवाला (देहरादून)। राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे हरिपुरकलां में सोमवार दोपहर एक हिरण जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया, जहां उसे दो आवारा कुत्तों ने घेरकर मार डाला। वहीं, ग्रामीणों की ओर से सूचना देने के बाद भी वन विभाग एक दूसरे का क्षेत्र बताकर टालते रहे। बाद में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर करीब दो घंटे बाद मोतीचूर रेंज से वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची।

    वहीं, इस दौरान ग्रामीणों ने हिरण को बचाने के भरसक प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय निवासी एडवोकेट अरूण जोशी ने बताया कि उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी मोतीचूर व हरिद्वार रेंज के अधिकारियों से लेकर पार्क निदेशक तक को दी, लेकिन किसी ने भी सक्रियता नही दिखाई। करीब दो घंटे बाद मोतीचूर रेंज से वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और मृत हिरण के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।

    वन्य जीव प्रतिपालक विजय सैनी ने बताया कि हिरण भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया था, जहां उसे कुत्तों ने घेरकर मार डाला। सूचना के बाद मौके पर टीम भेजी गई। बता दें कि हरिपुरकलां क्षेत्र मोतीचूर रेंज से सटा है, मगर हरिद्वार रेंज के अंतर्गत है।

    यह भी पढ़ें- एडीजी ने दिखाए तेवर, देहरादून में एक दिन में दर्ज हुए रिकॉर्ड 51 साइबर ठगी के मामले

    खबरें और भी