विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में क्रॉस कंट्री दौड़ पर युवाओं ने दिखाया जोश

By gaurav kalaEdited By:
Updated: Tue, 08 Nov 2016 09:37 AM (IST)

उत्‍तराखंड राज्य स्थापना दिवस से एक रोज पहले देहरादून शहर में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में कई युवाओं ने हिस्‍सा लिया।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून खेल कार्यालय की ओर से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस से एक रोज पहले शहर में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में कई युवाओं ने हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
दौड़ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। पांच वर्गों में आयोजित दौड़ ग्लोब चौक से मसूरी डायवर्सन से वापस होते हुए ग्लोब चौक पर संम्पन हुई।

पढ़ें: रामनगर में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू
प्रत्येक वर्ग के प्रथम छह विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सहायक निदेशक खेल एसके सार्की, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर सीबी थापा, गुरुफुल सिंह, रविंद्र पल सिंह मेहता, गमाल सिंह रावत, दुर्गा थापा आदि मौजूद रहे।

पढ़ें:-एसजीआरआर रेसकोर्स और बीबीएफएस जीते

पढ़ें: वेस्टइंडीज दौरे के लिए अल्मोड़ा की एकता टीम इंडिया में शामिल

पढ़ें: देहरादून में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सहसपुर ने जीती ट्रॉफी

पढ़ें: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में नैनीताल, देहरादून और यूएस नगर का दबदबा