विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेताओं पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज, दी तहरीर Dehradun News

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Sat, 23 May 2020 01:26 PM (IST)

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में विकासनगर शहर कांग्रेस की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।

नेताओं पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज, दी तहरीर Dehradun News
नेताओं पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज, दी तहरीर Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में विकासनगर शहर कांग्रेस की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। वहीं भाजपा के हरबर्टपुर मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी संजय भंभोरिया ने सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा में टिप्पणी व झूठे आरोप पर हरबर्टपुर चौकी में तहरीर दी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 

विकासनगर कोतवाली में शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर के शहर अध्यक्ष कांग्रेस शम्मी प्रकाश ने दी तहरीर में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि किसी रमेश नामक व्यक्ति ने पूर्व सीएम राजीव गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर देते समय कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय किशोर, सभासद गिरीश सप्पल मौजूद रहे। 

उधर, भाजपा के हरबर्टपुर मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी संजय भंभोरिया ने तहरीर में कहा कि उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक पोस्ट पढ़ी, जिसमें किसी पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और झूठे आरोप लगाए। इस टिप्पणी की भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह निंदा करते हैं। 

कहा कि इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का उपयोग एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अनुचित है। भाजपा नेता ने तहरीर में अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामलों में प्रभारी कोतवाल गिरीश नेगी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। साइबर क्राइम सेल को पूरा प्रकरण भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: ट्रेड यूनियनों के प्रदर्शन में शारीरिक दूरी के नियम हुए तार-तार

लॉकडाउन के समय को स्पष्ट करे शासन

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने लॉकडाउन खुलने व बंद रहने के समय को लेकर शासन से स्थिति को साफ करने की मांग कि है। उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव को प्रेषित पत्र में कहा है, केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइारी में लॉकडाउन में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ढील देने की बात कही गई है, जबकि प्रदेश में सुबह सात से शाम चार बजे तक ही ढील दी जा रही है। उन्होंने पत्र में समय की इस स्थिति को स्पष्ट करने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: कैबिनेट में लिए गए एक फैसले को लेकर कांग्रेस ने सरकार को लिया आड़े हाथ