विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

108 के पूर्व कर्मियों को कांग्रेस का समर्थन, सरकार से की जाएगी बात

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 09 May 2019 09:24 AM (IST)

आपातकालीन सेवा 108 के पूर्व कर्मचारियों की मांग पूरी कराने के लिए कांग्रेस सरकार व कर्मचारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाएगी।

108 के पूर्व कर्मियों को कांग्रेस का समर्थन, सरकार से की जाएगी बात
108 के पूर्व कर्मियों को कांग्रेस का समर्थन, सरकार से की जाएगी बात

देहरादून, जेएनएन। आपातकालीन सेवा 108 के पूर्व कर्मचारियों की मांग पूरी कराने के लिए कांग्रेस, सरकार व कर्मचारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह इनकी मांग को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात करेंगे। इधर, कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इसमें सभी 13 जनपदों से एक-एक कर्मचारी शामिल हुआ। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह परेड मैदान में पिछले दस दिन से धरने पर बैठे आपातकालीन सेवा 108 के पूर्व कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुखद बात है कि इस मसले पर प्रदेश सरकार सो रही है। एक दशक से जो कर्मचारी इस सेवा से जुड़े रहे, उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर इस गतिरोध को नहीं तोड़ेगी तो कांग्रेस कर्मचारियों के साथ सड़कों पर उतरने में भी गुरेज नहीं करेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य सरकार को दस दिन से आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही। वह इस मामले में मुख्य सचिव व स्वास्थ्य सचिव से वार्ता कर चुके हैं, पर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि मामले का हल केवल सरकार ही कर सकती है। 

108 सेवा कर्मचारी संघ के महासचिव विपिन जमलोकी ने कहा कि आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती। इस दौरान कांग्र्रेस के अशोक वर्मा, आरपी रतूड़ी प्रभुलाल बहुगुणा, लाल चंद शर्मा, गरिमा दसौनी, महेश जोशी, अनुज दत्त शर्मा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: 108 कर्मियों को राजनीतिक दलों और कर्मचारी संगठनों का समर्थन

यह भी पढ़ें: 108 कर्मियों ने डीएम ऑफिस तक रैली निकालकर मांगी भीख

यह भी पढ़ें: भीख मांगने उतरे 108 कर्मी, पर नहीं मिली इजाजत

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप