विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंडः हरक प्रकरण पर कांग्रेस ने किया भाजपा पर पलटवार

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 01 Aug 2016 11:57 AM (IST)

भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दिल्ली में दर्ज दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है।

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दिल्ली में दर्ज दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। भाजपा नेताओं द्वारा इस मामले में कांग्रेस और प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा का काम अब केवल आरोप लगाना रह गया है। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इसे भाजपा नेताओं की सोच का दिवालियापन करार दिया।
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद अब प्रकरण ने पूरी तरह सियासी रंग ले लिया है। इधर, भाजपा हरक सिंह रावत के बचाव में उतरी तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस पर भाजपा को ही निशाने पर ले लिया।

पढ़ें-उत्तराखंड में विवादों से भरा रहा हरक का सियासी सफर
पटेल नगर स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा भाजपा का काम सिर्फ आरोप लगाना रह गया है। अगर दिल्ली पुलिस मेरी सुन रही है, गृह मंत्रालय में मेरा होल्ड है तो इस बारे में भाजपा को सोचना चाहिए। सब कुछ दिल्ली में हो रहा है, जिसका उत्तराखंड सरकार से कोई मतलब ही नहीं है।

पढ़ें-पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
उधर, कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कानून को अपना काम निष्पक्ष ढंग से करने देना चाहिए तथा दोषियों को उचित सजा मिलनी चाहिए। अगर भाजपा इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है तो यह भाजपाइयों की सोच का दिवालियापन है।

पढ़ें-हरक पर मुकदमा दर्ज होने से भाजपा की रणनीति पर आशंका
भाजपा के बयान को बताया तथ्यहीन
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने सिडकुल की वेबसाइट के संबंध में भाजपा के बयान को असत्य, तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप लगाकर भाजपा नेता भ्रम फैला रहे हैं।

पढ़ें-उत्तराखंडः हरक सिंह के समर्थक मान रहे कि उनके खिलाफ रची गई साजिश
आबकारी के होलोग्राम पर भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि यह भी तथ्यहीन व तकनीकी जानकारी के अभाव में लगाए गए आरोप हैं। होलोग्राम नई टेक्नोलॉजी के साथ शराब की चोरी व मिलावट को रोकने के के लिए लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगता है शराब सिंडिकेट के हितों की लड़ाई का मोह भाजपा नेता छोड़ नही पा रहे हैं।
पढ़ें- हरक सिंह पर रेप केस राजनीतिक साजिशः भाजपा