विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करवट बदल रहा मौसम, छाएगा कोहरा; दून और हरिद्वार में बढ़ेगी ढंड

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 09 Nov 2018 09:19 PM (IST)

राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरे से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। साथ ही उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।

करवट बदल रहा मौसम, छाएगा कोहरा; दून और हरिद्वार में बढ़ेगी ढंड
करवट बदल रहा मौसम, छाएगा कोहरा; दून और हरिद्वार में बढ़ेगी ढंड

देहरादून, [जेएनएन]: राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरे से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। साथ ही उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी। 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, ऊधमसिंह नगर आदि मैदानी इलाकों में सुबह उथला कोहरा छाने के आसार हैं। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 

उधर, उच्च पहाड़ी इलाकों विशेषकर चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के अलावा हर्षिल, औली आदि क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री के आसपास रह सकता है। दून के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है। जिससे तापमान क्रमश: 26 व 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 

दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि, हरिद्वार का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.1 व 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। इससे मैदानों में कोहरा एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में बदला मौसम, केदारनाथ समेत चारधाम में बर्फबारी; भारी बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, दून में बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में होगा हिमपात

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानों में लुढ़का पारा