Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े चार वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 07:03 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 276 युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नक ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

    मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए

    2. भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नकल विरोधी कानून लागू

    3. साढ़े चार वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, प्राविधिक शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास एवं वन विभाग के अंतर्गत चयनित 276 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

    वन विभाग के अंतर्गत 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 88, प्राविधिक शिक्षा के अंतर्गत 65 एवं नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित 14 अभ्यर्थी शामिल हैं।

    सोमवार को सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि वर्षों के परिश्रम, अनुशासन, संघर्ष और धैर्य के बाद युवाओं को यह सफलता प्राप्त हुई है, जो उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और समर्पण का प्रमाण है।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार बस हादसा: सप्तऋषि क्षेत्र में पलटी श्रद्धालुओं की गाड़ी, एक महिला की मौत, 16 घायल

    राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष बनाया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जवाबदेह बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश में युवाओं की सफलता का आधार केवल उनकी योग्यता और मेरिट है।

    साढ़े चार सालों में 33 हजार युवाओं को दी नौकरी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग 33 हजार युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं मेरिट के आधार पर सरकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होंने नव चयनित कार्मिकों से अपेक्षा की कि वे अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डा.धन सिंह रावत, रेखा आर्या, खजान दास, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर मौजूद रहे।

    खबरें और भी