विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड: सीएम धामी ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Updated: Thu, 26 Mar 2026 04:07 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी पर देहरादून स्थित अपने आवास पर कन्या पूजन किया। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों से बालिकाओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया।

रामनवमी पर देहरादून स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन किया।

रामनवमी पर देहरादून स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन किया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। रामनवमी के शुभ अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया।

इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Kanya Pujan

भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Kanya Pujan in Doon

उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक सुदृढ़ करता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

Kanya Pujan News

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- CM धामी ने शुरू की देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा, एक घंटे में पूरा होगा सफर

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने घुमाया बल्ला, लगाया शॉट और हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज