विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM धामी ने दून में आयोजित युवा महोत्सव में रोजगार प्रयाग पोर्टल को किया लांच, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Updated: Tue, 10 Oct 2023 11:59 AM (IST)

उत्तराखंड युवा महोत्सव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने उत्तराखंड युवा महोत्सव-2023 में रोजगार प्रयाग पोर्टल लांच किया। राज्य ...और पढ़ें

CM धामी ने दून में आयोजित युवा महोत्सव में रोजगार प्रयाग पोर्टल को किया लांच
CM धामी ने दून में आयोजित युवा महोत्सव में रोजगार प्रयाग पोर्टल को किया लांच

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी ने रोजगार प्रयाग पोर्टल किया लांच
  2. युवाओं को रोजगार के लिए उपलब्ध होगा एक मंच
  3. दो जिलों के सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केंद्रों का भी उद्घाटन

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड युवा महोत्सव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने उत्तराखंड युवा महोत्सव-2023 (Uttarakhand Yuva Mahotsav - 2023) में रोजगार प्रयाग पोर्टल लांच किया। राज्य में रोजगार के अवसरों को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से यह पोर्टल विकसित किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने युवा उत्तराखंड एप (Yuva Uttarakhand App) और दून व ऊधमसिंह नगर के सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केंद्रों का भी उद्घाटन किया।

बीते सोमवार को देहरादून में परेड मैदान में आयोजित युवा महोत्सव-2023 (Yuva Mahotsav - 2023) में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि देवभूमि के युवा न केवल प्रतिभा संपन्न एवं सामर्थ्यवान हैं, बल्कि मेहनती भी हैं। अनेक क्षेत्रों में हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं ने देश और दुनिया में नाम रोशन किया है।

दून में युवा महोत्सव-2023 का आयोजन

इस मौके पर युवाओं को स्वरोजगार की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सभी जनपदों के सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केंद्र विकासित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में दो जनपदों में ये केंद्र शुरू किए गए हैं, जल्द ही इन्हें अन्य जनपदों में भी शुरू कर दिया जाएगा।

17 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

उन्होंने युवाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी की ओर से विकासित किए गए उत्तराखंड एप की भी शुरुआत की। साथ ही उन्होंने रोजगार मेलों के माध्यम से चयनित 17 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें - Tehri: वॉलीबॉल में देश के लिए खेलना हिमानी का सपना, उत्तराखंड का प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार भी किया नाम

इस दौरान रहे उपस्थित

कार्यक्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा, महापौर सुनील उनियाल गामा, राजपुर रोड विधायक खजानदास, विधायक बृजभूषण गैरोला, कौशल विकास विभाग के सचिव विजय कुमार यादव, कौशल विकास विभाग के निदेशक दीपेंद्र चौधरी, आइटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - हरिद्वार: मासूम की हत्या करने वाली मां को आजीवन कारावास, निर्मोही ने 6 माह के बेटे की मारकर नहर में फेंका शव