Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: नंदा की चौकी पहुंचकर सीएम धामी ने किया निरीक्षण, एप्रोच रोड का हो रहा पुनर्निर्माण कार्य

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:21 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के प्रेम नगर स्थित नंदा की चौकी पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। राज्य स ...और पढ़ें

    सीएम धामी ने किया निरीक्षण।

    सीएम धामी ने किया निरीक्षण।

    HighLights

    1. सीएम धामी ने नंदा की चौकी पुल का निरीक्षण किया।

    2. क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड का 12 घंटे में पुनर्निर्माण हुआ।

    3. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के त्वरित प्रयासों की सराहना की।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से वापस लौटते समय प्रेम नगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर पहुंचकर पुनर्निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    उल्लेखनीय है कि नंदा की चौकी पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे।

    मुख्यमंत्री के निर्देशन में युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण मात्र 12 घंटे के भीतर पूर्ण कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो सकी और आमजन को होने वाली असुविधा से राहत मिली। मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में सलंग्न अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना भी की।

    यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने की 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' कार्यक्रम की शुरुआत, सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव