Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ी, सीएम धामी ने की घोषणा

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:05 PM (IST)

    मुख्यमंत्री धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि ₹51,000 से ₹75,000 और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि ₹51,000 से ₹61,000 करने की घोषणा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बड़ी घोषणा की। वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51,000 रुपए से बढ़ाकर 75,000 रुपए कर दी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि भी बढ़ाई गई है। पहले यह राशि 51,000 रुपए थी, जिसे बढ़ाकर 61,000 रुपए कर दिया गया है।

    शनिवार को तीलू रौतेली पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति और कर्मठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने की तीलू रौतेली पुरस्कार की घोषणा, आठ अगस्त को 13 वीरांगनाओं का होगा सम्मान


    खबरें और भी