विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड: त्यूणी के पास बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत; 35 घायल

By sunil negiEdited By:
Updated: Tue, 06 Sep 2016 10:52 PM (IST)

देहरादून जिले में त्यूणी-चकराता राजमार्ग पर दारागाड़ के पास बस खाई में गिरने पर दो महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई। सात गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

News Article Hero Image

विकासनगर, [जेएनएन]: कथियान त्यूणी से देहरादून जा रही एक प्राइवेट बस मंगलवार सुबह करीब 10 बजे त्यूणी-चकराता राजमार्ग पर दारागाड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मरने वालों की संख्या देर रात तक 12 पहुंच गई। जबकि 35 यात्री घायल हो गए। इसमें से 12 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।


मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कथियान सेवा की एक प्राइवेट बस त्यूणी से देहरादून के लिए चली। 32 सीटर बस में 47 यात्री सवार थे और छत पर भारी मात्रा में सामान भी लदा हुआ था। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही बस त्यूणी-चकराता राजमार्ग पर दारागाड़ के पास पहुंची अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुंरत तहसीलदार त्यूणी केडी जोशी को दी। घटना के कुछ देर बाद ही तहसीलदार जोशी, ब्लाक प्रमुख चकराता राजपाल चौहान मौके पर पहुंचे।

पढ़ें:-नैनीताल में कैंटर खाई में गिरा, चालक और क्लीनर घायल


स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 41 घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी त्यूणी ले जाया गया। यहां तीन घायलों ने दम तोड़ दिया। 38 घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें 15 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिनमें से तीन और लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सीएचसी त्यूणी में चिकित्सीय स्टाफ कम होने व आपातकालीन सेवा 108 खराब होने पर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। तहसीलदार केडी जोशी के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में हादसे की प्रमुख वजह ओवरलोडिंग आई है।

पढ़ें:-मसूरी में कार खाई में गिरी, दो छात्रों की मौत; एक गंभीर

मृतकों की सूची
1-देवेंद्र (20 वर्ष) पुत्र जटिया निवासी बागी त्यूणी।
2-खुशीराम (27 वर्ष) पुत्र ससकू दास निवासी रिखाड़ चकराता।
3-बोटो देवी (36 वर्ष) पत्नी तिलकराम ब्योंदरा।
4-चैतराम 55 पुत्र गंगराम निवासी ब्योंदरा त्यूणी।
5-चंद्रा पुत्री (20वर्ष) पुत्री कलिया निवासी कूना त्यूणी।
6-किशन चंद रमोल्टा (26 वर्ष) पुत्र भाग सिंह निवासी सोलन हिमाचल।
7-केडो देवी (40 वर्ष) पत्नी संतू निवासी बागनी त्यूणी।
8-रंजना (22 वर्ष) पत्नी खुशीराम रिखाड़ चकराता।
9-सेवक सिंह (70 वर्ष) पुत्र रणिया कूना त्यूणी।

पढ़ें:-दो बाइक आमने-सामने भिड़ी, एक की मौत; दूसरा गंभीर