यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विवाहिता से ससुर ने किया दुष्कर्म, पति ने कराया गर्भपात
राजपुर क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने और पति पर गर्भ गिराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर राजपुर पुलिस ने बुधवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया।

देहरादून, जेएनएन। राजपुर क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने और पति पर गर्भ गिराने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर राजपुर पुलिस ने बुधवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि पीड़िता की शादी वर्ष 2010 में कैनाल रोड पर रहने वाले एक परिवार में हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करते हुए प्रताडि़त करने लगे।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शादी बचाने के चक्कर में सबकुछ सहती रही। इस बीच उसे पता चला कि उसके पति के कुछ और महिलाओं से नाजायज संबंध हैं। इस पर पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने एक न सुनी।
इस बीच ससुर ने एक दिन उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके कुछ दिनों बाद पता चला कि वह गर्भवती हो गई। पति ने जबरन गर्भ में पल रहे भू्रण का लिंग परीक्षण कराया, जब पता चला कि गर्भ में लड़की है तो उसका गर्भपात करा दिया।
आरोप है कि वर्ष 2012 में ससुर ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात जब उसने अपने पति को बताई तो उसने मुंह बंद रखने को कहा। मामले में ससुर व पति समेत अन्य ससुरालियों पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

