विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ 'सामाजिक सौहार्द संकल्प' धरना शुरू

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:31 PM (IST)

भाजपा ने देहरादून के गांधी पार्क में कांग्रेस के खिलाफ 'सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना' शुरू किया। पार्टी नेताओं ने कांग्रेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक और वैचारिक मोर्चा मजबूत करने के लिए भाजपा ने सोमवार को सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना शुरू कर दिया है। राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में भाजपा नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं।

इस दौरान भाजपा नेता कांग्रेस के खिलाफ खूब नारेबाजी कर रहे हैं। सोमवार को गांधी पार्क में भाजपा के धरने में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य समेत कई भाजपा नेता धरने पर बैठे है।

धरने में भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सभा स्थल शुद्धिकरण के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। इससे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के खिलाफ

नारे लिखी तख्तियां लेकर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर उत्तराखंड को सामाजिक बंटवारे की आग में धकेलने का काम कर रही है।

उत्तराखंड में भाजपा के नेतृत्व की सरकार है। कांग्रेस ने भाजपा पर झूठा आरोप लगाकर उत्तराखंड की शांत वादियों को ख़राब करने की कोशिश की है। भाजपा नेता धरने के माध्यम से संदेश देना चाहते है कि उत्तराखंड में इस तरह राजनीतिक दाल नहीं गलने वाली।

उत्तराखंड में समाज को बाँटकर सत्ता में नहीं बैठ सकते। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बार-बार अनुसूचित जाति का अपमान किया है। 70 साल तक कांग्रेस ने अनुसूचित समाज को दबाने का काम किया है। भाजपा की सरकार आने के बाद बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को सम्मान देने का काम किया गया है।

यह भी पढ़ें- फर्जी पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी, देहरादून कोर्ट का फैसला