विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चहुंमुखी विकास को 2020 तक डबल इंजन जरूरीः धर्मेंद्र प्रधान

By Edited By:
Updated: Mon, 30 Jul 2018 12:07 PM (IST)

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 2020 में राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए जरूरी है कि तब तक 'डबल इंजन' पूरी गति से कार्य करता रहे।

चहुंमुखी विकास को 2020 तक डबल इंजन जरूरीः धर्मेंद्र प्रधान
चहुंमुखी विकास को 2020 तक डबल इंजन जरूरीः धर्मेंद्र प्रधान

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 2020 में उत्तराखंड को 20 साल पूरे होने जा रहे हैं। राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए जरूरी है कि तब तक 'डबल इंजन' पूरी गति से कार्य करता रहे। इसके लिए जरूरी है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिले और इस कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से अभी से जुट जाना होगा। 

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने प्रदेश भाजपा की ओर से प्रांतीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के मद्देनजर डबल इंजन का समर्थन मांगा था। यानी केंद्र में भाजपा की सरकार है और राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर डबल इंजन के जरिये उत्तराखंड को तरक्की के पथ पर अग्रसर किया जा सके। जनता ने प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया और डबल इंजन अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है। 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। राज्य आगे भी इसी प्रकार तरक्की की राह पर अग्रसर रहे, इसके लिए जरूरी है कि 2020 तक डबल इंजन पूरी गति से कार्य करता रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। 

इससे पहले कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री प्रधान का स्वागत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत, विधायक खजानदास, धन सिंह नेगी व केदार सिंह रावत, मनोनीत विधायक जॉर्ज आइवन ग्रेगरी मैन, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय गोयल, सुनील उनियाल गामा, बलजीत सोनी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद नूरबानो बोलीं, राहुल के सवालों का जवाब नहीं दे पाए मोदी

यह भी पढ़ें: भाजपा के बागी और असंतुष्ट विधायक बनाएंगे तीसरा मोर्चा!

यह भी पढ़ें: हाथी से अब शहजाद करेंगे दो-दो हाथ, जल्द ही बनाएंगे अपना सामाजिक संगठन