विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून के मोती बाजार स्थित बेकरी में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 23 Oct 2016 03:00 AM (IST)

शहर कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित मोती बाजार में तड़के एक बेकरी में आग लग गई। आग से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: शहर कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित मोती बाजार में तड़के एक बेकरी में आग लग गई। आग से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा होने से बच गया।
बलवीर रोड निवासी शैलेष वासन की मोती बाजार में मोहन बेकरी के नाम से दुकान है। दुकान स्वामी और एक कर्मचारी करीब सुबह साढ़े सात बजे दुकान खोलकर बेकरी का काम कर रहे थे। इस दौरान पतीले में आलू उबाला जा रहा था। तभी गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लग गई।

पढ़ें-एचडीएफसी बैक के एटीएम में अचानक लगी आग, अफरा-तफरी
अचानक तेज लपटे उठने पर दुकान स्वामी और कर्मचारी ने बाहर भागकर जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

पढ़ें: आवासीय भवन में लगी आग, सारा सामान हुआ खाक
इसकी सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान का सारा सामान राख हो गया। गनीमत रही कि आसपास की दुकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
पढ़ें-गैस का चूल्हा जलाते समय हुआ धमाका, मां को बचाने आई बेटी भी झुलसी

पढ़ें-सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, घर का सामान जला

पढ़ें-हरिद्वार में सिडकुल की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

पढ़ें-जिस सिलेंडर से बुझनी चाहिए आग, उसी ने कार में लगा दी आग