विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदरीनाथ से सिरोबगड़ के बीच 20 बेहद खतरनाक भूस्खलन जोन, फील्ड रिपोर्ट में किया गया दावा

Updated: Mon, 10 Feb 2025 11:05 AM (IST)

Uttarakhand News बदरीनाथ राजमार्ग भूस्खलन की गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। एसडीसी फाउंडेशन की रिपोर्ट में बदरीनाथ से सिरोबगड़ के बीच 20 बेहद खतरनाक भ ...और पढ़ें

बदरीनाथ से सिरोबगड़ के बीच 20 बेहद खतरनाक भूस्खलन जोन
बदरीनाथ से सिरोबगड़ के बीच 20 बेहद खतरनाक भूस्खलन जोन

जागरण संवाददाता, देहरादून। चारधाम यात्रा के साथ ही सामरिक दृष्टि से बेहद अहम बदरीनाथ राजमार्ग भूस्खलन की गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। विभिन्न सरकारी एजेंसियों के सर्वे में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है। अब सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटीज (एसडीसी) फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने 'मैपिंग लैंडस्लाइड एंड वल्नरेबिलिटी जोन्स आन द चार धाम यात्रा रूट' नाम से रिपोर्ट जारी की है।

यह रिपोर्ट उनकी हालिया यात्रा पर आधारित है। जिसमें बताया गया है कि बदरीनाथ से सिरोबगड़ के बीच के 165 किलोमीटर के भाग पर 20 बेहद खतरनाक भूस्खलन जोन विद्यमान है।

एडीसीसी फाउंडेशन की रिपोर्ट में प्रत्येक भूस्खलन जोन की लंबाई और उसकी स्थिति भी बयां की गई है। फाउंडेशन की फील्ड रिपोर्ट के अनुसार बदरीनाथ से 32 किलोमीटर पहले तक ही 06 बड़े भूस्खलन जोन हैं। जिसमें मंदिर से 05 किमी के दायरे में ही 80 से 100 किमी लंबे तीन जोन शामिल हैं।

126 किमी के दायरे में 14 बड़े भूस्खलन जोन

इसके बाद जोशीमठ से सिरोबगड़ तक के 126 किमी दायरे में 14 बड़े भूस्खलन जोन हैं। जोशीमठ से करीब 58 किलोमीटर की दूरी पर 150 से 200 मीटर लंबा एक ऐसा जोन भी है, जहां पूरी पहाड़ी नीचे खिसकती दिख रही है। इसके अलावा भी कई जोन ऐसे हैं, जहां पर सड़क बेहद संकरी है। साथ ही कुछ जगह सड़क का पूरा भाग दरकता दिख रहा है।

अपनी रिपोर्ट में फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने भूस्खलन जोन के उपचार और निगरानी के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए हैं। ताकि चार धाम यात्रा और सामरिक महत्व वाले राजमार्ग की स्थिति में सुधार के लिए गंभीर प्रयास किए जा सकें।

यह भूस्खलन जोन

बदरीनाथ से दूरी भूस्खलन जोन की स्थिति
01 किमी 80
05 किमी 100
12.5 किमी 20
15 किमी 100
17 किमी 40
32 किमी 50

बदरीनाथ धाम से महज 01 किमी दूरी पर है, जो 80 मीटर लंबाई में पसरा है।

जोशीमठ से लौटते हुए दूरी का आकलन

दूरी भूस्खलन जोन की स्थिति
01 किमी 30
06 किमी 60
16 किमी 20
16.5 किमी 50
22.6 किमी 100
31.4 किमी 20
55 किमी 20
58 किमी 150-200
83 किमी 20
91 किमी 25
93 किमी 50
100 किमी 10
122 किमी 30
126 किमी  (सिरोबगड़ का पुराना जोन)

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड से बाहर रहने वाले लोगों पर लागू होगा UCC? इन लोगों के लिए लिव इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं