Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा बोलीं- सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो CBI जांच

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 03:36 PM (IST)

    कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने अंकिता हत्याकांड में न्याय मिलने तक मामले को उठाने की बात कही है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई ...और पढ़ें

    गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा संबोधित करती हुई।

    गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा संबोधित करती हुई।

    HighLights

    1. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने की प्रेसवार्ता

    राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल होने के नाते अंकिता हत्याकांड में परिजनों को न्याय मिलने तक इस मामले को पूरी तटस्थता और संवेदनशीलता के साथ उठाती रहेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआइ जांच की मांग की है।

    गुरुवार को राजपुर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ लोग इस मामले में शामिल हैं और राज्य की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल होने के नाते कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया और इसे आगे भी उठाती रहेगी।

    सैलजा ने जांच की गहराई, संबंधित विधायकों की भूमिका और मुख्यमंत्री के कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और दोषियों को जल्द से जल्द न्याय मिले। कांग्रेस इस मामले में लगातार निगरानी रखेगी और सुनिश्चित करेगी कि सभी पक्षों के जवाबदेही तय हों।

    उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस मामले में हजारों की तादाद में बालिकाओं के भविष्य और सुरक्षा को प्रभावित किया गया है। उन्होंने आरोपियों की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने और साक्ष्यों (एविडेंस) के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप भी लगाया।

    खबरें और भी

    गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि घटना के समय सोची समझी योजना के तहत बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पीड़ित परिवार की मांग है कि इस मामले में सीबीआई जांच कराई जाए, क्योंकि एसआईटी की जांच से परिवार और समाज संतुष्ट नहीं है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से आग्रह किया कि माता-पिता की मांग पर जांच को आगे बढ़ाया जाए और इस पूरे मामले में वीआईपी की भूमिका उजागर की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द न्याय मिलने और जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

    यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड: CM धामी का बड़ा बयान, कहा- कोई दोषी नहीं बचेगा, माता-पिता की बात मानेगी सरकार

    यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड : इंटरनेट मीडिया पर प्रकट हुई उर्मिला सनावर, देहरादून व हरिद्वार पुलिस को फिर छकाया

    यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी प्रकरण : गणेश गोदियाल बोले- मुख्यमंत्री का बयान जिम्मेदारी से बचने का प्रयास