Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोहाघाट में खाई में गिरने से डेंटिस्ट की मौत, घर जाने के दौरान हुआ हादसा

    By BrijeshEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Wed, 03 Jun 2026 02:55 PM (IST)

    चंपावत के लोहाघाट में बाड़ीगाड़ के पास खाई में गिरने से एक दंत चिकित्सक डॉ. लोकेश जोशी की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    मृतक डा लोकेश जोशी।

    मृतक डा लोकेश जोशी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चंपावत। लोहाघाट डिग्री कालेज मार्ग में बाड़ीगाड़ के पास दंत चिकित्सक की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन को सौंप दिया।

    अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट के धर्मार्थ अस्पताल में दंत चिकित्सक के पद पर तैनात 40 वर्षीय डा. लोकेश जोशी पुत्र स्व. सदानंद जोशी निवासी पिथौरागढ मंगलवार रात को करीब 9.30 बजे स्कूटी में घर पहुंचे।

    पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए डॉक्टर

    स्कूटी खड़ी करने के बाद वह अपने कमरे की ओर जाने के दौरान 15 फिट गहरी खाई के पास बाड़ीगाड़ में गिर गए। पत्नी डॉली जोशी ने बाहर आकर देखा तो उनके पति नदी के पास बेहोशी हालत में गिरे थे। पड़ोसियों को सूचना देने के बाद उन्हें उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

    थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया है। हादसे के बाद नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, जीवन मेहता, मनीष जुकरिया, नवल आर्या सहित मायावती आश्रम में दुख प्रकट किया।