Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंपावत सामूहिक दुष्कर्म का मामला निकला षड्यंत्र, आरोपित से पूछताछ; FIR में होगा बदलाव

    Updated: Fri, 08 May 2026 11:17 AM (GMT+05:30)

    चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला पुरानी रंजिश के चलते एक षड्यंत्र निकला। पुलिस ने मास्टरमाइंड पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत और उसकी महिला ...और पढ़ें

    HighLights

    1. चंपावत सामूहिक दुष्कर्म मामला निकला आपसी रंजिश का षड्यंत्र

    2. पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत निकला मामले का मास्टरमाइंड

    3. पुलिस ने मास्टरमाइंड और महिला मित्र को किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, चंपावत । 16 वर्षीय नाबालिग संग सल्ली में सामूहिक दुष्कर्म षड्यंत्र मामले का मास्टर माइंड पूर्व मंडल अध्यक्ष और उसकी महिला मित्र संग पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें इन दो आरोपितों के अलावा तीन और अज्ञात शामिल है।

    पास्को सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत

    नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म षड्यंत्र के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत, कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद सिंह माहरा और कमल रावत की महिला मित्र अर्चिता राय के विरुद्ध पोस्को सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। साथ ही आरोपितों की कोर्ट में पेशी करने की तैयारी है।

    मंगलवार - बुधवार की रात सल्ली गांव में एक 16 वर्षीय 10वीं की छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की थी। जांच में मामला फर्जी पाया गया। यह भी प्रकाश में आया कि रिश्ते शिकायतकर्ता संग कोतवाली में तहरीर लिखने गए पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने रंजिशन यह षड्यंत्र रचा। जबकि कोई दुष्कर्म जैसी घटना नहीं हुई थी।

    इस षड्यंत्र में शामिल होने के लिए नागालिग छात्रा को पुष्के पिता का उपचार कराने का प्रलोभन दिया था। इधर घटना की गंभीरता देखते हुए एसपी के निर्देश पर कमल रावत पर, सुबह घटना के समय कोतवाली में पहुंचकर हंगामा और नाबालिग की गोपनीयता भंग करने सहित अन्य आरोपों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद सिंह माहरा और कमल की महिला साथी जिसने 112 पर काल कर सूचना दी थी। अर्चिता राय पर बीएनएस की धारा 127 (2) 217(6) 331 (4) 351 (2) 61 (2) और 22/23 पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत किया है। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

    खबरें और भी

     आपसी पुरानी रंजिश का निकला मामला 

     

    बुधवार की मध्य रात्रि चंपावत जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर गांव में एक 10वीं की छात्रा संग तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था।

    पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सल्ली जीवासी विनोद रावत, नवीन रावत और पूर्व प्रधान तथा पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पूरन रावत के विरूद्ध पोक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत हुई। एसआईटी जांच गठित कर मामले की जांच कराई गई, तो मामला आपसी पुरानी रंजिश का निकला।

    कमल रावत निकला मास्टर माइंड

    मामले में पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत इसमें मास्टर माइंड निकला, जिसने पुरानी रंजिश में बदला लेने के लिए पूरी घटना को अंजाम दिया, जबकि दुष्कर्म जैसी घटना नहीं हुई, इसे सामूहिक दुष्कर्म का रूप दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपित कमल रावत को और 112 पर पुलिस को सूचना देने वाली उसकी महिला मित्र को गुरुवार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

    पुलिस के अनुसार आरोपित ने पीड़िता को उसके पिता का इलाज कराने का प्रलोभन दिया। इस घटना में अन्य भी शामिल है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है, कुछ लोगों से पूछताछ भी हो रही है। आज पेशी और घटनाक्रम से पर्दाफाश भी हो सकता है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि पूर्व में पंजीकृत मुकदमे में संशोधन किया जाएगा। इसी में आरोपितों के नाम बढ़ाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- चंपावत के सल्‍ली में 10वीं की छात्रा संग दुष्कर्म का मामला न‍िकला झूठा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ने रचा था षड्यंत्र

    यह भी पढ़ें- चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: उत्तराखंड में फूटा गुस्सा, कई शहरों में प्रदर्शन और पुतला दहन

    यह भी पढ़ें- चंपावत सामूहिक दुष्कर्म: लोगों में गुस्सा, कोतवाली बना अखाड़ा; जमकर चले लात-घूसे

    यह भी पढ़ें- चंपावत सामूहिक दुष्कर्म: बेटी के बुजुर्ग पिता का दर्द, बोले- 'दरिंदों का खून पीने से मिलेगा सुकून'

    यह भी पढ़ें- चंपावत में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपित गिरफ्तार