विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंपावत में घाट-पनार मार्ग पर कार पर गिरा विशाल बोल्डर एक की मौत चार घायल

Published: Mon, 07 Sep 2026 04:56 PM (IST)

चंपावत के घाट-पनार मोटर मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार उसकी चपेट में आ गई, जिसमें एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंपावत। बाराकोट ब्लाक के घाट-पनार मोटर मार्ग पर घाट मसान देवता मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक कार पर गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत जिला अस्पताल और पिथौरागढ़ के अस्पतालों में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, यूके-05टीए-2878 नंबर की अल्टो कार टिम्टा, गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी।

घाट मसान देवता मंदिर के पास सड़क बंद होने के कारण चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। कार में दो युवक बैठे थे, जबकि तीन युवक बाहर खड़े थे। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरा और पांचों युवक उसकी चपेट में आ गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. चुफाल के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की एक मेडिकल टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही सभी घायलों को आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया और उसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया गया।

घायलों के अस्पताल पहुंचते ही सीएमओ डॉ. चुफाल भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल के वार्ड में जाकर घायलों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। सीएमओ ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से घायलों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत सभी संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी अस्पताल बुला लिया। सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही न बरती जाए।

घायलों को हर संभव और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी तत्काल ली जाएं ताकि घायलों को जल्द स्वस्थ किया जा सके। भोपाल में भर्ती तीन लोगों में से दो को अधिक चोट हैं और एक को हल्की चोट है।

हादसे में वाहन चालक सौरभ कुमार (24) पुत्र नरेंद्र कुमार, संदीप कुमार (35) पुत्र भवानी राम, सुनील कुमार (23) पुत्र आनंद राम, सुभाष चंद्र (44) पुत्र शिवराम और सुजल कुमार (17) पुत्र कृष्ण राम, सभी निवासी टिम्टा, गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर घायल संदीप कुमार और सुनील कुमार को 108 सेवा से उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया।

हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही संदीप कुमार की मौत हो गई। उप जिला अस्पताल के एमएस डा. विराज राठी ने बताया कि सुनील कुमार के सिर में गंभीर चोट है। उसे बेहतर उपचार के लिए चम्पावत रेफर किया गया है।

वहीं, सौरभ कुमार, सुभाष चंद्र और सुजल कुमार को उपचार के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया है। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर एसडीएम नीतू डांगर भी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया।

मदन सिंह सामंत, शमशेर सिंह, मोहन सिंह, महेंद्र सिंह और पंकज तिवारी समेत स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकालने में मदद की।

पीछे खड़ी कार भी हुई क्षतिग्रस्त

स्थानीय लोगों के अनुसार, बोल्डर की चपेट में आई कार के पीछे खड़ी दूसरी अल्टो कार यूके-05टीए-4664 पर भी पत्थर गिरे। इससे कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चंपावत में हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत