विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली: रेलिंग के फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Published: Tue, 08 Sep 2026 08:36 AM (IST)

नंदानगर विकासखंड के रामणी गांव में एक छात्र और एक छात्रा मेला मंच की रेलिंग से लटके पाए गए, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. रामणी गांव में छात्र-छात्रा मेला मंच पर लटके मिले।

  2. कक्षा 12 का छात्र सुनील और कक्षा 11 की छात्रा रिया।

  3. ग्राम प्रधान ने नंदानगर पुलिस को घटना की सूचना दी।

संवाद सहयोगी गोपेश्वर। विकासखण्ड नंदानगर के रामणी गांव में छात्र और छात्रा के शव एक साथ मेला मंच की रेलिंग से फांसी पर लटके मिले हैं। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया कि रामणी गांव के लोग जैसे ही सुबह उठे तो गांव के पास मेला मैदान मंच में युवक और युवती के लटके होने की जानकारी मिली।

बताया गया कि मृतक कक्षा 12 में पढ़ने वाला सुनील व  कक्षा  11 में पढ़ने वाली लड़की एक ही गांव के है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि नंदानगर पुलिस को जानकारी दे दी गईं है।