विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विशाल हिमखंड ने रोका फूलों की घाटी का रास्ता

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Tue, 18 Apr 2017 06:00 AM (IST)

फूलों की घाटी के गेट खुलने से पहले नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की टीम वहां हुई क्षति का जायजा लेती है। इस बार घाटी से तीन किलोमीटर विशाल हिमखंड ने टीम का रास्ता रोक लिया।

विशाल हिमखंड ने रोका फूलों की घाटी का रास्ता
विशाल हिमखंड ने रोका फूलों की घाटी का रास्ता

जोशीमठ, [जेएनएन]: फूलों की घाटी में शीतकाल के दौरान हुई बर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा लेने जा रही टीम को आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा। घाटी से तीन किलोमीटर विशाल हिमखंड ने टीम का रास्ता रोक लिया।

प्रत्येक वर्ष फूलों की घाटी के गेट खुलने से पहले नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की टीम वहां हुई क्षति का जायजा लेती है। दल की रिपोर्ट के बाद वहां रास्तों आदि के मरम्मत के साथ सुविधाएं जुटाई जाती हैं। इसी क्रम में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की चार सदस्यीय टीम गुरुवार को फूलों की घाटी के लिए रवाना हुई थी।

टीम के प्रभारी व फूलों की घाटी के अनुभाग अधिकारी कुंती लाल ने बताया कि विशाल हिमखंड के कारण आगे जाना संभव नहीं था। ऐसे में टीम शनिवार को जोशीमठ लौट आई। उन्होंने बताया कि फरवरी में रास्ता ठीक था, लेकिन मार्च व अप्रैल प्रथम सप्ताह में हुई बर्फबारी से यह नौबत आई है। उन्होंने आशंका जताई कि आगे मार्ग में और स्थानों पर भी हिमखंड हो सकते हैं। कुंती लाल ने कहा कि एक सप्ताह बाद फिर से टीम फूलों की घाटी जाएगी।

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ के लिए अवरोध बनेगा भूस्खलन जोन

यह  भी पढ़ें: इस बार भी सोनप्रयाग ही रहेगा केदारनाथ यात्रा का मुख्य केंद्र

यह  भी पढ़ें: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रड़ांग बैंड में हिमखंड टूटने से क्षतिग्रस्त