Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औली नेशनल विंटर गेम्स: महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर की टीमें पहुंचीं, अभ्यास शुरू

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 01:39 PM (IST)

    नेशनल विंटर गेम्स के लिए महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर की टीमें औली पहुंच गई हैं। अन्य राज्यों की टीमों के लिए टावर नंबर-10 का पुराना स्लोप अभ्यास हेतु ख ...और पढ़ें

    अभ्यास के लिए दो दिनों तक खोला गया पुराना स्लोप. File

    अभ्यास के लिए दो दिनों तक खोला गया पुराना स्लोप. File

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। नेशनल विंटर गेम्स में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर की टीमें औली पहुंच चुकी हैं। औली में उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों की टीमों के लिए दो दिन टावर नंबर-10 पुराने स्लोप को अभ्यास के लिए खोल दिया गया है। औली में टेक्निकल कमेटी की भी बैठक में खेलों की समय सारणी घोषित की गई है।

    औली में विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के टेक्निकल कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय स्कीइंग कोच अजय भट्ट, एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्की प्रशिक्षक कमल किशोर डिमरी, गढ़वाल मंडल विकास निगम के औली प्रबंधक प्रदीप शाह सहित अन्य टेक्निकल कमेटी के सदस्यों ने खेलों के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया।

    बताया कि दो टीमें औली पहुंच चुकी है जबकि अन्य टीमों के भी कल तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जो टीमें औली पहुंचेगी उनके स्कीयर्स को 10 नंबर टावर के पास अभ्यास के लिए भेजा जाएगा। टेक्निकल कमेटी ने निर्णय लिया कि नंदादेवी स्की स्लोप में सलालम व ज्वाइंट सलालम रेस का आयोजन किया जाएगा। यह स्लोप इन खेलों के लिए पूरी तरह तैयार है। 10 नंबर टावर पुराने स्लोप में स्की माउंट्रेनिंग से संबंधित खेल आयोजित होंगे।

    इंटरनेशनल स्लोप में मरम्मत के बाद स्की लिफ्ट सुचारू
    फेडरेशन आफ इंटरनेशनल स्कीइंग से मान्यता प्राप्त नंदा देवी स्कीइंग स्लोप में स्की लिफ्ट के साथ अन्य सुविधाओं का भी ट्रायल किया गया। इस स्लोप में खिलाड़ियों को स्टार्ट प्वाइंट तक जाने के लिए स्की लिफ्ट लगाई गई है। यह लिफ्ट भी सिर्फ खेल आयोजन के दौरान ही प्रयोग होती है। नेशनल गेम्स के दौरान इस लिफ्ट की उपयोगिता खिलाडि़यों को स्टार्ट प्वाइंट तक जाने में महत्वपूर्ण है। यह लिफ्ट भी जांच के बाद सुचारू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप पहली बार दो स्लोप पर, विंटर गेम्स एसोसिएशन ने पूरी की तैयारियां

    यह भी पढ़ें- औली में नेशनल विंटर गेम्स: जीएमवीएन और विंटर गेम्स एसोसिएशन ने स्की स्लोप किया तैयार

    खबरें और भी