विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नंदा देवी बड़ी जात: 5 से 30 सितंबर तक चलेगी ऐतिहासिक यात्रा, बदरीनाथ धाम से शुरू हुआ न्योता बांटने का दौर

Published: Mon, 27 Jul 2026 09:22 PM (IST)

यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने 5 से 30 सितंबर तक होने वाली मां नंदा देवी बड़ी जात के सफल आयोजन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. नंदा देवी बड़ी जात 5 से 30 सितंबर तक होगी

  2. यात्रा समिति ने बदरीनाथ धाम में निमंत्रण दिया

  3. यह यात्रा उत्तराखंड की लोक परंपरा का प्रतीक है

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। पांच से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाली मां नंदा देवी बड़ी जात की तैयारियों के तहत यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और यात्रा के सफल आयोजन की कामना की।

समिति के अध्यक्ष कर्नल (रिटा.) हरेंद्र सिंह रावत और उपाध्यक्ष सुखबीर रौतेला ने बदरीनाथ मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों तथा सीमांत गांव बामणी और माणा के प्रतिनिधियों से भेंट कर उन्हें बड़ी जात में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

इस दौरान सभी से यात्रा के सफल, शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन के लिए सहयोग का आग्रह किया गया।

nanda devi badi jat yatra invitation to badrinath dham

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि नंदा देवी बड़ी जात राज्य की आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है।

यह यात्रा मां नंदा को मायके से विदा कर हिमालय स्थित उनके ससुराल तक पहुंचाने की लोक परंपरा का प्रतीक मानी जाती है। इसमें प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से भी हजारों श्रद्धालु और यात्री शामिल होते हैं।

पांच से 30 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में निमंत्रण दिया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक यात्रा में सहभागी बन सकें।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में 16 से 23 सितंबर तक नंदा देवी महोत्सव, दिखेगी उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति की अनूठी झलक

यह भी पढ़ें- सावन के दूसरे सोमवार पर टिहरी के शिवालयों में आस्था की भीड़, भक्तों ने किया जलाभिषेक