Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: रिकॉर्ड से खजाने का मिलान कर रही SIT, फुटेज में 500 के बंडल उठाते दिखे अधिकारी

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 04:10 PM (IST)

    बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी मामले में एसआइटी अब तीन साल के रिकार्ड से धनराशि और आभूषणों का मिलान कर रही है। ...और पढ़ें

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला।

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला।

    HighLights

    1. एसआइटी बदरीनाथ धाम के तीन साल के चढ़ावे का मिलान कर रही

    2. सीसीटीवी में अधिकारियों को नोटों के बंडल व आभूषण उठाते देखा गया

    3. दो अधिकारियों, प्रमोद नौटियाल व राजेंद्र चौहान को जेल भेजा गया

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के दान-चढ़ावा चोरी मामले में एसआइटी अब तीन साल के रिकार्ड से चढ़ावे की धनराशि और आभूषणों के मिलान में जुट गई है। फिलहाल 22, 25 व 29 जून और दो जुलाई को हुई गणना के रिकार्ड से खजाने का मिलान किया जा रहा है।

    एसआइटी की जांच के दौरान गणना में लगे कई अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज में पांच-पांच सौ के नोटों के बंडल और सोने-चांदी के आभूषण उठाते देखा गया है।

    मामले में वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल व सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान को जेल भेजा चुका है।

    एसआइटी के पास अभी महज 13 दिन की सीसीटीवी फुटेज ही उपलब्ध है और तकनीकी विशेषज्ञ बाकी 32 दिन की फुटेज को रिकवर करने में जुटे हुए हैं।

    बीकेटीसी की ओर से एसआइटी को तीन साल के चढ़ावे व खजाने के दस्तावेज उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनसे खजाने का मिलान किया जा रहा है।

    बताया गया कि एसआइटी ने प्रथम चरण में 22 जून से दो जुलाई तक की गणना के रिकार्ड का मिलान शुरू कर दिया है। इससे अधिकारियों में हड़कंप मंचा हुआ है।

    चमोली के एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि नकदी व खजाने के मिलान के बाद ही असल तस्वीर सामने आ पाएगी। माना जा रहा कि रिकार्ड मिलान से कई कार्मिकों पर गाज गिर सकती है।

    अंतिम समय में स्थगित कर दी गई बैठक

    बदरी-केदार मंदिर समिति कर्मचारी संघ की सोमवार को प्रस्तावित बैठक बिना कारण बताए स्थगित कर दी गई। विदित हो कि संघ के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह बिष्ट ने दोपहर 12 बजे ज्योतिर्मठ के नृसिंह मंदिर में कार्मिकों की बैठक बुलाई थी।

    संघ से जुड़े कार्मिक इसके लिए तय समय पर नृसिंह मंदिर भी पहुंच गए थे, लेकिन अंतिम समय में बिना कारण बताए बैठक स्थगित कर दी गई।

    नाम न छापने की शर्त पर संघ से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि बैठक को स्थगित करने के लिए बीकेटीसी के आला अधिकारियों का दबाब था।

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामले पर बोले BKTC अध्यक्ष हेमंत दिवेदी, कहा- 'गोदियाल कर रहे जांच भटकाने की कोशिश'

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: SIT खंगाल रही भगवान नारायण के खजाने का रिकार्ड, गायब फुटेज से खुलेंगे राज