Badrinath Highway गुलाबकोटी में बंद, यात्री कर रहे रास्ता खुलने का इंतजार
चमोली जिले में बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे गुलाबकोटी में बंद हो गया, जिससे यात्री फंसे हुए हैं। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। चमोली जिले में गुरुवार को भी मौसम खराब बना रहा। यहां बारिश हुई, जिस कारण बदरीनाथ हाईवे गुलाबकोटी में बंद हो गया। यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों से जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
वहीं राज्य आपदा न्यूनीकरण मद के अन्तर्गत बिरही गाैणा मोटर मार्ग के किमी तीन काली चट्टान पर हो रहे भूस्खलन की स्थाई रोकथाम की कार्ययोजना बनाए जाने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने अवगत कराया कि वर्तमान में बिरही गौणा मोटर मार्ग के काली चट्टान पर अतिवृष्टि के कारण अत्यधिक भूस्खलन हो रहा है, जिससे कि जन-धन की हानि होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। जिलाधिकारी स्वयं स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं।
मांग की गई कि प्रांतीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, गोपेश्वर को उक्त स्थल पर भूस्खलन की रोकथाम किए जाने हेतु राज्य आपदा न्यूनीकरण मद के अन्तर्गत कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया जाए। ताकि शीघ्र ही उक्त स्थल पर जन-धन की सम्भावित हानि से बचने के लिये भूस्खलन की रोकथाम का कार्य प्रारम्भ किया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ,सुरेंद्र गड़िया,भरत राणा, दुरमी क्षेत्र पंचायत कर्ण सिंह,मोहन नेगी आदि शामिल थे।
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: बारिश से सिरोबगड़ में बदरीनाथ हाईवे बंद, बड़ी संख्या में यात्री फंसे
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत; एक घायल