Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ धाम चढ़ावे में हेराफेरी: लुटता रहा भगवान नारायण का खजाना, मौन रहे जिम्मेदार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:45 PM (IST)

    बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में तीसरे आरोपी मनोज कुमार को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने मुख्य आरोपी नौटियाल से नजदीकी और चढ़ावा गणना म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    देवेंद्र रावत, गोपेश्वर। चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपित मनोज कुमार ने पूछताछ के दौरान एसआइटी के सामने वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल के साथ अपनी नजदीकी स्वीकार करते हुए कई राज भी खोले हैं। एसआइटी ने उससे बड़ी मात्रा में सोना-चांदी की वस्तुएं व नकदी बरामद की है।

    विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना में सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात मनोज कुमार मुख्य आरोपित प्रमोद नौटियाल का करीबी बन गया था। तब प्रमोद के पास प्रोटोकाल की जिम्मेदारी भी थी, इसलिए उसे चढ़ावा गणना में भी शामिल किया जाता था।

    कई बार चढ़ावा जेब में डालता नजर आ रहा मनोज 

    सूत्रों के अनुसार प्रमोद चाहता था कि गणना में उसके ज्यादा से ज्यादा करीबी शामिल रहें। सीसीटीवी फुटेज में मनोज जिस तरह कई बार चढ़ावा जेब में डालता नजर आ रहा है, वहां मौजूद अधिकारियों की चुप्पी हैरान करने वाली है। सूत्रों के अनुसार मनोज, प्रोटाकाल अधिकारी नौटियाल के लिए अपनी कंपनी की मेस से नियमित भोजन लेकर भी आता था। बावजूद इसके उसकी इन हरकतों पर सभी मौन रहे।

    शुक्रवार को एसआइटी ने जब मनोज को गिरफ्तार किया तो उसके आवास से पैर की दो बिछिया, चार कर्णफूल, एक नोज रिंग, आठ सिक्के, धातु के दो टुकड़े, एक प्रतिमा, दो कंगन, एक ब्रेसलेट, मोर पंख व लाल नग लगा एक छोटा दंड, चोरी की सामग्री बेचकर अर्जित 6,000 की नकदी, चोरी में प्रयुक्त एक बेडशीट बरामद हुई। सभी वस्तुएं सोना-चांदी की हैं। बदरीनाथ के कोतवाल महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपित से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: SIT ने की कार्रवाई, आरोपित प्रमोद नौटियाल का करीबी अधिकारी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- चारधाम में नया रिकार्ड, जुलाई आखिर तक 45 लाख कर चुके दर्शन