विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर में सरयू नदी में कूदा हरदोई का युवक, फायर टीम की मदद से निकाला गया बाहर

Published: Wed, 02 Sep 2026 12:10 AM (IST)

बागेश्वर में सरयू नदी के अग्निकुंड के पास एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी, जिसे आसपास के युवकों ...और पढ़ें

नदी में कूदा युवक।

नदी में कूदा युवक।

HighLights

  1. सरयू नदी में कूदा हरदोई का युवक सोनू कुमार।

  2. युवकों और फायर टीम ने तत्परता से बचाया।

  3. जिला अस्पताल में उपचार जारी, कारणों की जांच।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। मंगलवार देर शाम सरयू नदी के अग्निकुंड के पास एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। आसपास घूम रहे युवकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे नदी से बाहर निकाला। फायर टीम की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार सोनू कुमार (45) पुत्र विजय कुमार, निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश, बागेश्वर में राजू कैटरिंग के यहां काम करता था। मंगलवार शाम वह अग्निकुंड के पास सरयू नदी में कूद गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद हितेश कनवाल उर्फ टोनी, मनोज मेहता और राजा पांडे ने उसे बचाने का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंची फायर टीम ने भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया और व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। कोतवाल अनिल उपध्य्याय ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर-गरुड़ मार्ग पर रवाईखाल में पहाड़ दरका, एंबुलेंस सहित सैंकड़ों वाहन जाम में फंसे