Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर के कौसानी में गुलदार का आतंक, दिनदहाड़े पेंटर पर हमला कर किया घायल

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 06:02 PM (IST)

    कौसानी में दिनदहाड़े एक पेंटर पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया, वन विभाग गश्त बढ़ाएगा और मुआवजा ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. कौसानी में दिनदहाड़े पेंटर पर गुलदार का हमला

    2. घायल पेंटर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा

    3. वन विभाग बढ़ाएगा गश्त, लोगों को करेगा जागरूक

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। बैजनाथ रेंज के कौसानी क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को दिनदहाड़े एक पेंटर पर गुलदार ने हमला कर दिया।

    हमले में पेंटर घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया गया।

    पुलिस के अनुसार, 59 वर्षीय गोपाल राम पुत्र हरिराम, मूल निवासी बिंतोला, अल्मोड़ा, वर्तमान में कौसानी में किराये के कमरे में रहकर पेंटिंग का कार्य करते हैं।

    रविवार दोपहर भोजन करने के बाद वह काम पर जा रहे थे। इसी दौरान भतड़िया रोड पर लगभग डेढ़ बजे अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

    हमले में उनकी पीठ पर नाखून के गहरे निशान आए और वह घायल हो गए। गोपाल राम के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा हल्ला-गुल्ला किया।

    लोगों की आवाज सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। इसके बाद घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

    बैजनाथ रेंज के रेंजर महेंद्र सिंह गुंसाई ने बताया कि घायल की पीठ पर गुलदार के नाखूनों के निशान हैं। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

    क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त बढ़ाएगी तथा लोगों को विशेषकर शाम और रात के समय अकेले आवागमन नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पौड़ी में गुलदार का खूनी आतंक: घास लेने गई महिला को बनाया निवाला, सिर धड़ से किया अलग

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर के छनापानी में गुलदार का आतंक, बकरी बचाने गई महिला पर हमला कर किया घायल