विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश के कारण स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Published: Tue, 01 Sep 2026 05:32 PM (IST)

बागेश्वर में 2 सितंबर को भारी बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बागेश्वर में 2 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी।

  2. भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका।

  3. सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दो सितंबर को बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की आशंका को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने दो सितंबर को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।