विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर मलबा आने से बाधित हुआ यातायात

Published: Tue, 25 Aug 2026 12:37 PM (IST)

बागेश्वर में मंगलवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई मोटर मार्गों पर मलबा आने ...और पढ़ें

HighLights

  1. बागेश्वर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ।

  2. कई मोटर मार्गों पर मलबा आने से यातायात बाधित।

  3. सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन मार्ग खोलने में जुटा।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जिले में मंगलवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते कई मोटर मार्गों पर मलबा आने से यातायात बाधित हुआ है। जिला मुख्यालय से कपकोट, गरुड़, कांडा, ताकुला आदि क्षेत्रों को जाने वाले शिक्षक, कर्मचारी और अन्य यात्री भी परेशान रहे।

स्कूल-कॉलेज खुले होने के कारण बारिश के बीच विद्यार्थियों को घर लौटना पड़ा। कई बच्चे भीगते हुए पहुंचे। लगातार बारिश से सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है।

सड़कों पर मलबा आने की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने बंद मार्गों को खोलने के लिए लोडर मशीनें तैनात कर दी हैं। संबंधित विभागों की टीमें मलबा हटाकर यातायात सुचारु करने में जुटी हैं। प्रशासन ने बारिश के मद्देनजर अधिकारियों को सड़क मार्गों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।