Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: अल्मोड़ा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को पहुंचा नुकसान

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 11:26 AM (IST)

    अल्मोड़ा में अचानक मौसम बदलने से ओलावृष्टि और वर्षा हुई जिससे गर्मी से राहत मिली लेकिन फसलों और सब्जियों को नुकसान भी पहुंचा। कृषि और उद्यान विभाग नुक ...और पढ़ें

    बुधवार देर शाम जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर जमकर ओलावृष्टि और वर्षा हुई।
    बुधवार देर शाम जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर जमकर ओलावृष्टि और वर्षा हुई।

    HighLights

    1. जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुई ओलावृष्टि
    2. कृषि और उद्यान विभाग नुकसान के आकलन में जुटा

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार देर शाम जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर जमकर ओलावृष्टि और वर्षा हुई। वर्षा और ओलावृष्टि जहां गर्मी से राहत दे गई, वहीं इसके चलते चलते फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। अब कृषि और उद्यान विभाग ने नुकसान को लेकर आकलन शुरू कर दिया है। वहीं, वर्षा के बाद जंगलों की आग से राहत है।

    गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सुबह देर तक घाटी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। एकाएक बदले मौसम के मिजाज से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 

    तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने गर्मी से भी राहत महसूस की। इधर मौसम विभाग की ओर से जिले में अगले दो और दिनों तक हल्की और मध्यम बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर किया गया है। 

    वहीं, आपदा प्रबंधन तंत्र भी सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति में सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। 

    जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि ओलावृष्टि के बाद बागवानी को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। तेज वर्षा के बीच रानीधारा में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

    यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय साइबर गैंग तक फर्जी बैंक खाते और सिम पहुंचाता था आरोपी, पुलिस ने कसा शिकंजा; पाकिस्तान से जुड़े तार

    खबरें और भी