विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप, भाजपा का अल्मोड़ा में जोरदार प्रदर्शन

Published: Mon, 07 Sep 2026 12:53 PM (IST)

अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर कथित शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन ...और पढ़ें

भाजपा ने किया प्रदर्शन।

भाजपा ने किया प्रदर्शन।

HighLights

  1. भाजपा ने कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया।

  2. शुद्धिकरण प्रकरण ने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर किया।

  3. दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित को न्याय की मांग।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। कैप्टन सतीश चंद्र जोशी पार्क में जुटे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कथित शुद्धिकरण प्रकरण ने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण ने कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। कहा कि कांग्रेस एक ओर सामाजिक न्याय और समानता की बात करती है, जबकि दूसरी ओर दलित समाज से जुड़े मामलों में उसका रवैया अलग नजर आता है।

शुद्धीकरण मामले को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि दलित समाज के सम्मान और अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस पर मामले को राजनीतिक रंग देने और दलित समाज की भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस को अपनी कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट करना चाहिए।

कांग्रेस पर लगाया दलित विरोधी होने का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा हमेशा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही है। उन्होंने संबंधित मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का सीएम आवास कूच आज, प्रीतम सिंह ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और मामले के विरोध में अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान पार्क परिसर में काफी देर तक राजनीतिक माहौल गरमाया रहा।