वाराणसी में मोबाइल फोन चलाने से रोका तो युवती ने फंदा लगाकर दे दी जान, पुलिस जुटा रही फाॅरेंसिक साक्ष्य
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा में मोबाइल चलाने पर मां की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव क ...और पढ़ें

वाराणसी में मोबाइल चलाने पर मां की रोकटोक से नाराज युवती ने दी जान।
HighLights
मोबाइल चलाने पर मां की डांट से युवती नाराज।
वाराणसी के लल्लापुरा में 18 वर्षीय पूजा ने की आत्महत्या।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, फोरेंसिक जांच जारी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सिगरा थानांतर्गत लल्लापुरा क्षेत्र में गुरुवार को मोबाइल फोन चलाने पर मां की रोक - टोक से नाराज युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य संकलन किया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लल्लापुरा क्षेत्र में किराएदार हनुमान दास चौरसिया पान दरीबा में मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे रहते थे। चार भाई और बहनों में तीसरे नंबर की पुत्री पूजा (18) के हमेशा मोबाइल फोन चलाने और फोन पर बातचीत को लेकर मां सावित्री देवी नाराज रहती थी। घटना के पहले भी ऐसा हुआ। परिजनों के अनुसार इसी बात को लेकर मां और बेटी में बहस हुई।
बताया गया कि इसके बाद पूजा ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। सिलेंडर के सहारे पंखे पर फंदा डालकर वह लटक गई। घर लौटे पिता हनुमान दास ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जवाब नहीं मिला तो एक छोटी बच्ची की मदद से दरवाजे की कुंडी खोल दी गई। अंदर कमरे का नजारा देख घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी चेतगंज शुभम सिंह ने भी मौका मुआयना किया।