Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में नक्शा स्वीकृत न होने पर 12 होटलों पर वीडीए की बड़ी कार्रवाई, किए गए सील

    By Vns Arun Mishra Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 11 May 2026 07:07 PM (IST)

    वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने बुद्ध नगर क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और अवैध निर्माण के कारण 12 होटलों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई वीडीए ...और पढ़ें

    वाराणसी में वीडीए की बड़ी कार्रवाई, बिना नक्शा स्वीकृत 12 होटल सील।

    वाराणसी में वीडीए की बड़ी कार्रवाई, बिना नक्शा स्वीकृत 12 होटल सील।

    HighLights

    1. वीडीए ने बुद्ध नगर में 12 होटल सील किए।

    2. बिना स्वीकृत मानचित्र के चल रहे थे ये होटल।

    3. अवैध निर्माण पर वीडीए की सख्त कार्रवाई जारी।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत मानचित्र संचालित हो रहे होटलों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के निर्देश पर बुद्ध नगर क्षेत्र में चल रहे 12 होटलों को सील कर दिया गया।

    निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित होटल संचालकों द्वारा भवन निर्माण का मानचित्र प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया था। इसके बावजूद व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान वीडीए अधिकारियों और प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर सभी प्रतिष्ठानों को सील किया।

    उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा व्यवसायिक संचालन नियम विरुद्ध है। ऐसे मामलों में प्राधिकरण आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने भवन स्वामियों और कारोबारियों से निर्माण से पूर्व आवश्यक स्वीकृतियां लेने की अपील की।