Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रदेश में सबसे गर्म काशी: पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाया वाराणसी का तापमान, फरवरी का टूटा रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 13 Feb 2025 03:38 PM (GMT+05:30)

    वाराणसी में पश्चिमी विक्षोभ के वार्म सेक्टर के कारण तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को वाराणसी पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम ता ...और पढ़ें

    Varanasi Weather: केदार घाट के बीच स्नान करते श्रद्धालु। नवनीत रत्न पाठक
    Varanasi Weather: केदार घाट के बीच स्नान करते श्रद्धालु। नवनीत रत्न पाठक

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। Varanasi Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ का वार्म सेक्टर इन दिनों वाराणसी से गुजर रहा है। परिणामस्वरूप यहां का तापमान रिकार्ड तोड़ने की ओर अग्रसर है। बुधवार को वाराणसी पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां बीएचयू क्षेत्र में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक 32 डिग्री सेल्सियस, राजघाट पर 30.9 डिग्री सेल्सियस तो बाबतपुर में सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 29.8°से. रिकार्ड किया गया।

    दूसरे स्थान पर प्रयागराज रहा, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तीसरे स्थान पर हमीरपुर वा झांसी शहर रहे, वहां का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    सुबह से ही खिली तीक्ष्ण धूप ने वातावरण को गर्म बना दिया था। हाल यह कि घर से निकलते समय पहन लिए गए मोटे वस्त्रों को लोग उतारकर रखने में ही भलाई समझने लगे। तापमान में बीते 24 घंटे में 1.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 1.4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई और दिन चटख धूप से उष्ण बन गया।

    धूप खिलने के बाद घाटों पर उमड़ी भीड़। जागरण


    इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में सोने की चमक बरकरार, एक महीने के अंदर बढ़े 10 हजार भाव

    गनीमत रही कि दोपहर दो बजे के आसपास जब तापमान सर्वाधिक होता है, उसी समय पछुआ हवा की गति बढ़कर 24 किमी प्रति घंटा तक जा पहुंची थी, अन्यथा तापमान का पारा और ऊंचाइयां छू सकता था।

    मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि पछुआ की गति सुबह शाम कम हाेने तथा पश्चिमी विक्षोभ के वार्म सेक्टर के गुजरने के कारण तापमान बढ़ रहा है जो गुरुवार को भी लगभग ऐसा ही रह सकता है क्योंकि हवा की गति 15 से 30 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। तापमान के बढ़ने से वातावरण की आर्द्रता कम होती जा रही है। बुधवार को यह 74 से 45 प्रतिशत के बीच रही जो गुरुवार को और भी कम हो सकती है।

    इसे भी पढ़ें- महाकुंभ की आस्‍था... आज 50 करोड़ पार हो सकती है श्रद्धालुओं की संख्या, महाश‍िवरात्र‍ि पर टूटेगा र‍िकॉर्ड

    गाजीपुर में गुरुवार को धूप खिलकर निकली रही। दिन में धूप निकलने से तापमान में तेजी से बढ़ रहा है, जिससे दिन में गर्मी महसूस होगी। हालांकि रात में अभी भी थोड़ी ठंड रहेगी। मौसम परिवर्तन से आद्रता 35 प्रतिशत और हवा 24 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी।

    खबरें और भी