Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाकाल और शटल एक्सप्रेस में बढ़ाए गए 2-2 कोच, सावन महीने में सफर के दौरान मिलेगा सिर्फ शाकाहारी खाना

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    वाराणसी जंक्शन पर सावन माह की तैयारियों के तहत ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैं और नए ठहराव दिए गए हैं। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. महाकाल और शटल एक्सप्रेस में दो-दो कोच बढ़ाए गए।

    2. जौनपुर सिटी, शिवपुर, हरखू सराय में ट्रेनों का ठहराव बढ़ा।

    3. सावन में यात्रियों को शाकाहारी भोजन और सुरक्षा मिलेगी।

    राकेश श्रीवास्तव, वाराणसी। उत्तर रेल के वाराणसी जंक्शन पर सावन माह की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने के साथ ही महत्वपूर्ण ट्रेनों में काेच बढ़ाए जा रहे हैं। सावन माह (30 जुलाई से 28 अगस्त) तक रेलवे यात्रियों की शाकाहारी भोजन की थाली ही परोसी जाएगी।

    रेल प्रशासन का अनुमान है, कि अबकी औसतन डेढ़ लाख यात्रियों का रोजाना वाराणसी जंक्शन से आवाजाही होगी, इसलिए क्राउड मैनेजमेंट के लिए अफसरों संग बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया जाने लगा है।

    इन ट्रेनों को दिया गया ठहराव

    13239/13940 पटना कोटा एक्सप्रेस जौनपुर सिटी में अप में 5:41 बजे पहुंचकर 5:43 बजे तो डाउन में दिन में 12:33 बजे पहुंचकर 12:35 बजे रवाना हो रही।

    20401/20402 लखनऊ-वाराणसी शटल एक्सप्रेस अप में शिवपुर और हरखू सराय में क्रमश: 5:55 बजे पहुंचकर 5:56 बजे और सराय हरखू में 7:06 बजे पहुंचकर 7:07 बजे रवाना हो रही, जबकि डाउन में शिवपुर स्टेशन पर रात 10:09 व 10:10 तो सराय हरखू में रात 8:42 और 8:43 की टाइमिंग है।

    64281/64282 शिवपुर (वाराणसी)-उतरेटिया (लखनऊ) मेमू एक्सप्रेस को हरपालगंज स्टेशन पर अप में सुबह 6:28 बजे पहुंचकर 6:29 बजे तो डाउन में रात में 8:21 पहुंचकर 8:22 बजे रवाना हो रही।

    इन ट्रेनों मेें बढ़ाए गए कोच

    20413/20414 व 20415/20416 महाकाल (सप्ताह में ट्रेन का नंबर बदल जाता है) एक्सप्रेस को 22 कोच का कर दिया गया है। इस ट्रेन में एक एसी फर्स्ट व एक सेकंड एसी का कोच बढ़ाया गया है।

    20401/20402 लखनऊ-वाराणसी शटल एक्सप्रेस में एक एसी थर्ड व एक स्लीपर का कोच बढ़ाया गया है।

    यह भी पढ़ें- जूनियर ट्रैक मेंटेनर नहीं बन सकेंगे गैंग मेट और कीमैन, रेलयात्रा अधिक सुरक्षित बनाने को रेलवे का बड़ा प्रशासनिक बदलाव

    एलएचबी हुई रैक, इन ट्रेनों में नहीं लगेंगे झटके

    24204/24203 वाराणसी इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एलएचबी कोच।

    14213/14214 बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस में एलएचबी कोच।

    ट्रेनों के नए ठहराव और कोच में वृद्धि से लोगों को राहत मिलेगी। सावन माह में दौरान यात्रियों को शुद्ध शाखाहारी भोजन परोसे जाएं, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होंगे। सावन में यात्रियों को किसी स्तर पर परेशानी महसूस न हो, इसकी तैयारी पहले से ही की जा रही है।

                                                                  अर्पित गुप्ता, स्टेशन निदेशक वाराणसी जंक्शन

    खबरें और भी