वाराणसी में आइसक्रीम-कुल्फी के ठिकानों पर छापेमारी, 22 नमूने सीज
वाराणसी में भीषण गर्मी के बीच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने आइसक्रीम, कुल्फी और फ्रोजन डेजर्ट विक्रेताओं पर छापेमारी की। इस दौरान 22 नमू ...और पढ़ें

क्षेत्र में छापेमारी करती टीम। स्रोत स्वयं
HighLights
एफएसडीए टीम ने वाराणसी में की ताबड़तोड़ छापेमारी।
आइसक्रीम, कुल्फी विक्रेताओं से 22 नमूने किए जब्त।
मिलावटखोरी रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। भीषण गर्मी के इस मौसम में आम जनमानस को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर आइसक्रीम, कुल्फी और फ्रोजन डेजर्ट बेचने वाले प्रतिष्ठानों से 22 नमूने लेकर जांच के लिए सीज किए हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त (खाद्य) सेकेंड कौशलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष प्रवर्तन दल का गठन किया गया था। इस टीम ने 26 मई से 29 मई के बीच जनपद के शिवपुर, सुन्दरपुर, राजातालाब, सारनाथ और आदमपुर जैसे प्रमुख इलाकों में सघन चेकिंग चलाई।
इस दौरान कुल 29 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कमियां पाए जाने पर 15 ठिकानों पर सीधे छापेमारी की कार्रवाई की गई। अधिकारियों के मुताबिक, बाजार में बिक रही आइसक्रीम, आइस कैंडी, आइस लालीज और कुल्फी की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़ें- Varanasi Weather Today: आज व कल आंधी वर्षा की संभावना, फिर बढ़ने लगेगा तापमान
छापे के दौरान अलग-अलग ब्रांड और स्थानीय स्तर पर बनने वाली आइसक्रीम के कुल 22 नमूने संकलित किए गए हैं, जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित के साथ पंकज कुमार यादव, राजेश कुमार, सम्राट श्रीवास्तव, नीरज, आदित्य विक्रम, विजय बहादुर, रतनेश कुमार, जयहिन्द राम, राम चरन यादव, बिन्दु पाण्डेय, राज कुमार यादव, आनन्द और सन्तोष कुमार शामिल रहे।