विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पितृपक्ष में गया के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से चलेंगी ट्रेनें

By Vivek Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 08 Sep 2026 06:13 PM (IST)

रेलवे ने पितृपक्ष मेले के लिए रानी कमलापति और जबलपुर से गया के बीच विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ...और पढ़ें

पितृपक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रानी कमलापति और जबलपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें।

पितृपक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रानी कमलापति और जबलपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें।

HighLights

  1. पितृपक्ष मेले के लिए दो नई स्पेशल ट्रेनें शुरू।

  2. रानी कमलापति और जबलपुर से गया तक चलेंगी ट्रेनें।

  3. डीडीयू जंक्शन पर भी होगा इन ट्रेनों का ठहराव।

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पितृपक्ष मेला में गया जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने रानी कमलापति-गया तथा जबलपुर-गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। दोनों ट्रेनों का डीडीयू जंक्शन पर ठहराव रहेगा। इससे मध्य प्रदेश के साथ ही डीडीयू, मिर्जापुर, कैमूर समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को गया पहुंचने में सहूलियत होगी।

रानी कमलापति-गया के तीन फेरे गाड़ी 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल 27 सितंबर, दो अक्टूबर व सात अक्टूबर को रानी कमलापति से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 10:10 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल 30 सितंबर, पांच अक्टूबर व 10 अक्टूबर को गया से दोपहर 3:30 बजे चलेगी। शाम 6:55 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी तथा अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू जंक्शन, मीरजापपुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी, सिहोरा रोड, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी व नर्मदापुरम स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी 01701 जबलपुर-गया पितृपक्ष स्पेशल 29 सितंबर, चार अक्टूबर व नौ अक्टूबर को रात 9:25 बजे जबलपुर से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 10:10 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी तथा दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी 01702 गया-जबलपुर स्पेशल 28 सितंबर, तीन अक्टूबर व आठ अक्टूबर को गया से दोपहर 3:30 बजे चलेगी।

शाम 6:55 बजे डीडीयू पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी व सिहोरा रोड स्टेशनों पर रुकेगी। दोनों स्पेशल ट्रेनों में एसी द्वितीय श्रेणी के दो, एसी तृतीय श्रेणी के चार, शयनयान के 12 तथा साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे।